झारखंड: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.41 करोड़ की अफीम और 29 लाख नकद बरामद,गिरफ्तारी

हजारीबाग: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। चौपारण के केंदुआ मोड़ पर जीटी रोड पर एक फॉर्च्यूनर (पीडी 11 डीसी 8302) से 2.41 करोड़ रुपए की 48 किलो से अधिक अफीम बरामद की गई है। इस मामले में चतरा जिले के लावालौंग निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो रांची के सुखदेव नगर में अपने घर से नशे का कारोबार चला रहा था।

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विजय की निशानदेही पर सुखदेव नगर के जानकी नगर रोड नंबर-6 स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई। यहां से 29 लाख रुपए नकद, एक क्रेटा कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एपल के दो मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि ये सभी सामान नशे के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार विजय कुमार एक अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है, जो पंजाब, हरियाणा, बिहार, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अफीम सप्लाई करता है। विजय ने अपने नशे के कारोबार की शुरुआत चतरा के लावालौंग इलाके से की, जो पहले से ही नक्सली गतिविधियों और अफीम की खेती के लिए कुख्यात है।

विजय ने रांची में नैपकिन और टिश्यू पेपर की फैक्ट्री खोलकर अपने कारोबार को छुपाने की कोशिश की। इस फैक्ट्री की आड़ में वह नशे का सामान सप्लाई करता था। उसने सुखदेव नगर में एक आलीशान घर बनाया और लग्जरी गाड़ियों का उपयोग किया। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह गाड़ियों में महिलाओं को बैठाकर मादक पदार्थों की तस्करी करता था।करीब एक साल पहले विजय की मुलाकात पंजाब से आए एक तस्कर से हुई। इसके बाद उसने तीन से पांच किलो अफीम लेकर पंजाब पहुंचाने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे वह पंजाब के ड्रग्स कारोबारियों के बड़े रैकेट से जुड़ गया।

पुलिस ने विजय की निशानदेही पर कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...