Jharkhand: आज 28 अप्रैल को Hemant Cabinet की अहम बैठक होने वाली है। आज की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 28 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी।
प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक
बता दें इस संबंध में रांची स्थित मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्रिपरिषद की यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है, जिस पर राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
Highlights


















