Big Breaking: पेट्रोल और डीजल दो रुपये हुए सस्ता, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का लोगों को बड़ा तोहफा

Desk. देशवासियों के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल और डीजल दो रुपये सस्ता हो गया। नयी कीमत कल सुबह 6 बजे से लागू होगी। चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम दो रुपये घटाकर लोगों को बड़ी रहात दी है।

बता दें कि इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। हालांकि चुनाव आयोग ने भी इसकी डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी के तहत अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें राहुल गांधी समेत 39 उम्मीदवारों का नाम था। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वही 13 मार्च को कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की थी। इसमें 43 उम्मीदवारों को टिकट दियाा गया था। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भी टिकट दिया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई को भी टिकट दिया गया है।

वहीं बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए कल अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया है।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...