रांची के बड़ा तालाब से मां के बाद बेटे का भी शव मिलने से सनसनी

रांची : रांची :  शहर के बड़ा तालाब इलाके में शनिवार की सुबह जैसे ही एक और शव मिलने की ख़बर फैली अफरा-तफरी मच गई. तलाब से दस वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ . बाद में पता चला कि बच्चा इसी महिला का पुत्र है जिसका शव गुरुवार इसी तलाब से बरामद हुआ था. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अबतक मां-बेटे की मौत के बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. मृतक महिला महिला का नाम ताना बनर्जी और बच्चे का नाम ऋषि बनर्जी है, और दोनों रांची के देवी मंडप के रहने वाले हैं.

इससे पहले गुरुवार की सुबह भी बड़ा तालाब में एक महिला का शव बरामद हुआ था. युवा दिवस के मौके पर बुधवार को पूरे दिन बड़ा तालाब में स्थित विवेकानंद की प्रतिमा के पास लोगों का जुटान था. देर शाम तक लोग वहां पहुंच रहे थे. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने हत्या कर फेंक दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पास से किसी प्रकार का कोई सामान नहीं मिला था. जिससे उसकी पहचान हो सके. उन्होंने बताया कि आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई है. पुलिस फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी बताने से बच रही है.

रिपोर्ट : करिश्मा

तालाबों के जीर्णोद्धार के नाम झारखंड में डकारे गए एक हजार करोड़, हाईकोर्ट से मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने की मांग

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...