जेटेट परीक्षा में बड़ा बदलाव: 3.50 लाख अभ्यर्थियों को फिर से करना होगा आवेदन, शुल्क में छूट

रांची: जेटेट परीक्षा में एक बार फिर जिलास्तरीय भाषा का निर्धारण अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद परीक्षा के लिए पहले से आवेदन कर चुके करीब 3.50 लाख अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करना होगा। हालांकि उन्हें दोबारा शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। यह निर्णय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना के आलोक में लिया गया है।

नये प्रावधान के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित 15 भाषाओं में से 11 भाषाएं जिलास्तरीय भाषा के रूप में चिह्नित की गई हैं, जबकि शेष चार भाषाओं में से किसी एक को चुनकर अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना होगा। यह व्यवस्था वर्ष 2013 और 2016 की परीक्षा में भी लागू थी, लेकिन 2019 की नियमावली से यह प्रावधान हटा दिया गया था, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

प्रमुख बातें:

जेटेट परीक्षा के सिलेबस में भी व्यापक बदलाव किया गया है। अब इसका सिलेबस केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के अनुरूप होगा। कक्षा 1 से 5 तक के लिए प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर मैट्रिक या समकक्ष होगा, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के लिए प्रश्न राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित सिलेबस पर आधारित होंगे, परंतु कठिनाई स्तर उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष रखा गया है।

सरकार द्वारा तैयार की गई नयी नियमावली को जून में कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके बाद जैक (Jharkhand Academic Council) को परीक्षा के लिए अधियाचना भेजी जाएगी और जुलाई से नये सिरे से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।


JPSC Exam Scam: तीन परीक्षाओं के बाद अब 18 और Exams...

 झारखंड में कथित JPSC मेधा घोटाले की जांच का दायरा बढ़ गया है। CID अब 18 और परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की...

IndiGo Flight Fare: इंडिगो ने बढ़ाया Fuel Surcharge, रांची से दिल्ली-मुंबई...

 इंडिगो ने एटीएफ की बढ़ती कीमतों के बीच 6 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। रांची से कई...

Aadhaar Name Update: आधार में नाम बदलने के नियम बदले, UIDAI...

UIDAI ने आधार में नाम बदलने और सुधार की नई SOP जारी की है। मामूली बदलाव, डेटा एंट्री गलती, शादी, तलाक और पूरे नाम...