Advertisment

कटिहार में गैस के KYC के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, महिलाओं के खाते खुलवा कर सरकारी राशि उड़ाने का आरोप

कटिहार में गैस के KYC के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, महिलाओं के खाते खुलवा कर सरकारी राशि उड़ाने का आरोप

कटिहार : डंडखोरा थाना क्षेत्र के सकरेली गांव में गैस कनेक्शन के केवाईसी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सुरेन दास उर्फ पप्पू जो मिनी गैस एजेंसी चलाते हैं उन्होंने केवाईसी के बहाने महिलाओं से दस्तावेज और अंगूठा लेकर बिना जानकारी दिए इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खुलवा दिए।

आक्रोशित महिलाओं ने किया हंगामा, खाते से अवैध निकासी का लगाया आरोप 

आरोप है कि पप्पू की पत्नी भारती कुमारी जो जीविका से जुड़ी हैं,उन्होंने इस प्रक्रिया का फायदा उठाकर मुख्यमंत्री रोजगार योजना की राशि इन खातों में ट्रांसफर करवाई और बाद में पैसे निकाल लिए। जब महिलाओं ने जांच की तो पता चला कि उनके नाम से पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खुले हैं और उनमें सरकारी राशि आई थी जो अब ट्रांसफर हो चुकी है।

इस खुलासे के बाद गांव की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और डंडखोरा थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सुरेन दास सेंट्रल बैंक का मिनी ब्रांच चलाते हैं और बैंकिंग प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी रखते हैं ऐसे में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़े लोगों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

आरोपी ने आरोप को बताया बेबुनियाद

वहीं आरोपी सुरेन दास और उनकी पत्नी भारती देवी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वे इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि नहीं हैं,न ही खाता खुलवा सकते हैं। उनके मुताबिक केवाईसी की प्रक्रिया हर साल होती है और वही की गई है,खाता खोलने और पैसे निकालने के आरोप बेबुनियाद हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे : सम्राट की पुलिस से उठा भरोसा तो महिला ने खाया जहर,बेटे के रहस्यमय मौत से थी आहत,पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...

Baghmara Land Subsidence: बाघमारा में फिर भू-धंसान, दो घर जमींदोज, आधा...

Baghmara Land Subsidence: जिले के बाघमारा इलाके में ज़मीन धंसने की एक और घटना हुई है। मंगलवार को कतरास पुलिस स्टेशन के इलाके में...

Koderma Committee Fraud Case: कोडरमा में चिट फंड ठगी मामला, कोर्ट...

Koderma Committee Fraud Case:  झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में एक 'कमेटी' (चिट फंड) स्कीम से जुड़े लाखों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले...