बदलाव की गवाही देता बिहार, 8.64 फीसदी विकास दर, मोदी-नीतीश के विकास मॉडल का असर

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन और विकास की नीति का परिणाम है कि बिहार की अर्थव्यवस्था ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नई ऊंचाई हासिल की है। उप मुख्यमंत्री और सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य की विकास दर 8.64 प्रतिशत रही, जबकि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 4.89 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 5.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

Goal 7 22Scope News

औद्योगिक क्रांति से आर्थिक छलांग

पहली बार औद्योगिक क्षेत्र ने कृषि को पीछे छोड़कर बिहार की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन गया है। यह औद्योगीकरण, निवेश-प्रोत्साहित नीतियों और सुशासन का प्रमाण है। निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र में 11 फीसदी की वृद्धि, जबकि सेवा क्षेत्र 8.9 फीसदी और परिवहन और संचार क्षेत्र में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार की वित्तीय अनुशासन के चलते राज्य का राजकोषीय घाटा भी नियंत्रण में आया है। पहले यह 6.2 प्रतिशत था, जो घटकर अब 2.9 प्रतिशत रह गया है।

सुशासन, स्थिर नेतृत्व और विकास की त्रिवेणी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए संस्थागत सुधार, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली रक्षा-नीतियां, जैसी सरकारी परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन इस आर्थिक चमत्कार के पीछे मुख्य कारक रहे हैं। स्थिर और लगातार नेतृत्व, जो लंबे समय तक विकास और सुधार करता रहा हो, जनता के विश्वास को पुष्ट करता है। नीतीश कुमार की दो दशकों से अधिक की सत्ता में मौजूदगी और निरंतर विकास के प्रयासों ने बैर-बिसात, राजनीतिक स्थिरता और सार्वजनिक विश्वास को मजबूत किया है। इससे जनता चुनावों में उनके पक्ष में वोट देती है। ये तर्क इस बात की पुष्टि करते हैं कि जनता का भरोसा केवल भाषणों व वादों पर नहीं, बल्कि ठोस विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर आधारित होता है। यही कारण है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में गहरा विश्वास रखती है।

बिहार की यह तेज़ आर्थिक यात्रा न केवल राज्य के आत्मबल, जनशक्ति व नीति-निर्माण के सामंजस्य का परिणाम है – सम्राट चौधरी

बिहार की यह तेज़ आर्थिक यात्रा न केवल राज्य के आत्मबल, जनशक्ति और नीति-निर्माण के सामंजस्य का परिणाम है, बल्कि यह आनेवाले वर्षों में ‘विकसित बिहार’ के सपने को मूर्त रूप देने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ दी है। नीति, निवेश और नवाचार की त्रिवेणी से बिहार आगे भी कई नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े : 1.89 करोड़ परिवारों को राहत, 15 हजार युवाओं को रोजगार, सरकार ने दिया बिजली व विकास का भरोसा…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img