Advertisment

संजय सरावगी ने कहा- बिहार दौड़ रहा विकास की पटरी पर, झूठ की राजनीति पर अटके हैं तेजस्वी

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार का खजाना खाली नहीं है, बल्कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं से समृद्ध है। आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े बता रहे हैं कि खजाना नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव का दिमाग तथ्यों और वास्तविकता से पूरी तरह खाली हो गया है। बिहार की अर्थव्यवस्था आज विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रही है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं कि राज्य का आर्थिक प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और विपक्ष द्वारा राज्य के खजाने को खाली बताने का दावा पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- वर्ष 2024-25 में बिहार का GSDP वर्तमान कीमतों पर 13.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,91,997 करोड़ तक पहुंच गया

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वर्ष 2024-25 में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्तमान कीमतों पर 13.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,91,997 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 9.8 प्रतिशत रहा। स्थिर कीमतों पर भी बिहार ने 8.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2025-26 में बिहार का जीएसडीपी 10.97 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है, जो राज्य की आर्थिक मजबूती और विकास की रफ्तार को दर्शाता है।

Sanjay Saraogi 1 1 22Scope News

राज्य का खजाना खाली होता तो इतनी तेज़ विकास दर, रिकॉर्ड निवेश और बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना का निर्माण संभव नहीं होता – संजय सरावगी

उन्होंने कहा कि यदि राज्य का खजाना खाली होता तो इतनी तेज़ विकास दर, रिकॉर्ड निवेश और बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना का निर्माण संभव नहीं होता। बिहार की कुल राजस्व प्राप्तियां 2020-21 के 1.28 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2024-25 में 2.18 लाख करोड़ रुपए हो गई हैं। कर राजस्व का हिस्सा 70 प्रतिशत से बढ़कर 84 प्रतिशत तक पहुंचना राज्य की बढ़ती वित्तीय आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास का रोडमैप पूरी तरह स्पष्ट तथा आर्थिक रूप से सशक्त है बिहार।

Sanjay Saraogi 2 22Scope News

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पिछले 10 वर्षों में रेलवे में वार्षिक निवेश 1,132 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,066 करोड़ रुपए हो गया है। नई रेल लाइनों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन और सड़कों पर लगभग चार लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं बिहार के विकास की नई कहानी लिख रही हैं। औंटा-सिमरिया पुल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।

Sanjay Saraogi 3 22Scope News

 

‘बिजली क्षेत्र में नवीनगर और बक्सर जैसे बड़े ताप विद्युत परियोजनाओं के संचालन से ऊर्जा उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है’

उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में नवीनगर और बक्सर जैसे बड़े ताप विद्युत परियोजनाओं के संचालन से ऊर्जा उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है व केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष विकास योजनाओं का लाभ लगातार मिल रहा है। सरावगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। मखाना, लीची और मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से लाखों मछुआरों को लाभ मिला है। उद्योगों में निवेश बढ़ रहा है और विभिन्न राष्ट्रीय रिपोर्टों में बिहार को देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल किया जा रहा है।

Sanjay Saraogi 4 22Scope News

संजय सरावगी ने कहा- पिछले वर्षों में 2.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं

संजय सरावगी ने कहा कि पिछले वर्षों में 2.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। वर्ष 2005 से पहले बिहार भ्रष्टाचार, बदहाल आधारभूत संरचना और धीमी विकास दर के लिए जाना जाता था, जबकि आज एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार लगातार दो अंकों के आसपास विकास दर दर्ज कर रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन दे रही है। विपक्ष को निराधार आरोप लगाने के बजाय बिहार के विकास के इन ऐतिहासिक आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए। बिहार आज आत्मविश्वास के साथ विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और एनडीए सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sanjay Saraogi 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गयाजी, राजगीर और नालंदा में पर्यटकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

Highlights

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...