Advertisment

बिहार सरकार ने 12 IPS अधिकारियों को किया इधर-उधर, पंकज दराद का ट्रांसफर

पटना : बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। जुलाई की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई वरिष्ठ और युवा आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार का कहना है कि बदलते अपराध के स्वरूप और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा पंकज दराद की हो रही है

नई अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा पंकज दराद की हो रही है। उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, एसवीयू का अतिरिक्त प्रभार था। रिशु श्री मामले की वही मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।

IPS 1 22Scope News

इन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से हटाकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार का महानिदेशक बनाया गया है। 1994 बैच के निर्मल कुमार आजाद अपने मौजूदा पद के साथ अब पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 1995 बैच के पंकज कुमार दाराद को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) व अतिरिक्त प्रभार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष निगरानी इकाई से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

IPS 2 22Scope News

कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक विंग में भी बदलाव

1996 बैच के सुधांशु कुमार अब अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के पद पर कार्य करेंगे। उनके पास विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 1998 बैच के अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई से हटाकर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। उनके पास अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

IG स्तर पर भी कई बदलाव

2003 बैच के राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से हटाकर एससीआरबी (SCRB) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 2006 बैच के पंकज कुमार राज अब पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) के पद पर कार्य करेंगे। इसी बैच की एस प्रेमलथा को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

IPS 22Scope News

युवा अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरीमा को कहलगांव (भागलपुर) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। 2022 बैच के शिवम धाकड़ को दानापुर से मधुबनी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा को मसौढ़ी से पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है।

अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की तैयारी

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी। बदलते अपराध के तरीकों से निपटने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर पुलिसिंग व्यवस्था में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े : एक्शन में ‘सम्राट’ सरकार, बिहार में 16 IPS का तबादला, मगध रेंज के IG बने विकास वैभव

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...