Bihar PACS Election : चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, SDO-SDPO ने लिया जायजा

मुंगेर : मुंगेर जिले के अमरपुर प्रखंड में होने वाले पैक्स चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में आज सोमवार सुबह के 10 बजे से ही काफी गहमागहमी छाई रही। दिन भर पोलिंग पार्टियों के आने एवं पोलिंग बूथों जाने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर एसडीओ अविनाश कुमार एवं एसडीपीओ विपिन बिहारी ने वज्रगृह, काउंटिंग हॉल एवं विभिन्न पोलिंग बूथों का जायजा लिया। एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को बांका जिले में तीन प्रखंड में पैक्स चुनाव होने जा रहा है जिसमें बांका कटोरिया और अमरपुर है। इसी क्रम में आज अमरपुर पैक्स चुनाव तैयारियों का जायजा लेने आए लिया गया।

आपको बता दें कि मौके पर एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10-10 पुलिसकर्मी स्थाई रूप से नियुक्त किया गया है एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ भी पुलिसकर्मी गस्ती करते रहेंगे। प्रत्येक थाना में 10-10 मोटरसाइकिल भी गस्ती के लिए दिया गया है। कहीं से भी कोई सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर कुछ लोगों पर 107 एवं सीसीए की भी कार्रवाई की गई है। मौके पर बीडीओ प्रतिक राज, थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित कई अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Bihar PACS Election : मधेपुरा जिले के 3 प्रखंडों में 26 नवंबर को होगा मतदान

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...