Bihar Police IO के पास स्थायी तौर पर रहेगा लैपटॉप और स्मार्टफोन, तबादला के बाद…

पटना: बिहार पुलिस के अनुसंधान पदाधिकारियों को लैपटॉप और मोबाइल मुहैया करवाने को लेकर नीतीश कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 190 करोड़, 63 लाख रूपये की मंजूरी भी दे दी है। बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुसंधान अधिकारियों को लैपटॉप के लिए साठ हजार जबकि स्मार्टफोन के लिए बीस हजार रूपये की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही अनुसंधान पदाधिकारी खुद ही लैपटॉप और मोबाइल खरीदेंगे और बिल जमा करने के बाद उन्हें मुख्यालय स्तर से राशि अदा की जाएगी।

यह लैपटॉप और स्मार्टफोन तबादला के बाद भी अनुसंधान पदाधिकारी के पास ही रहेगा और उसका मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी अधिकारी की होगी। बता दें कि 01 जुलाई से लागू तीन नए कानून के अनुसार डिजिटल साक्ष्य को महत्व दिया गया है और इसके लिए अधिकारियों के पास लैपटॉप और स्मार्टफोन होना आवश्यक है जिसके माध्यम से वे किसी भी कांड के अनुसंधान के दौरान ऑडियो वीडियो साक्ष्य संकलन करेंगे। यह साक्ष्य अनुसंधान के साथ ही ट्रायल के दौरान भी उपयोग किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Patna Junction पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक, लोगों को हो रही ये परेशानी
Bihar Police IO Bihar Police IO

Bihar Police IO

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...