बिहार की Double Engine की सरकार छात्र विरोधी है, मधेपुरा में एनएसयूआई ने फूंका पुतला…

मधेपुरा: बीपीएससी परीक्षा के विरोध की आग अब पटना से बाहर दूसरे जिलों में भी फैलने लगी है। मधेपुरा में बीपीएससी का विरोध के दौरान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध मे मधेपुरा में एनएसयूआई ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने बीपीएससी के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। बीपीएससी के विरोध के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ता ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर से निकाल कर भूपेन्द्र चौक पहुंचे और फिर वहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और बीपीएससी के अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने जम कर नारेबाजी भी की।

आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सरकार के आवारा और तानाशाही के चरम सीमा को प्रदर्शित कर रहा है। बीपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ परीक्षा को रद्द करने और पुनः साफ-सुथरे तरीके से परीक्षा करवाने के मांग को लेकर अभ्यर्थी एक सप्ताह से अधिक समय से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। जहां सरकार को छात्रों के समस्याओं को सुनना चाहिए, उनके पीड़ाओं को सुनना चाहिए वहां सरकार पुलिसिया लाठी के दम पर खदेड़ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार की डबल इंजन सरकार छात्र विरोधी है, शिक्षा और रोजगार विरोधी है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बिहार में परीक्षा में धांधली सामान्य सी बात हो गई है। राज्य में छात्रों और युवाओं पर दमनकारी नीति अपनाकर उनके आवाज को कुचलने में सरकार को कोई संकोच नहीं रहा है। जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने यह लड़ाई केवल बीपीएससी अभ्यर्थियों का नहीं है, यह राज्य के सभी छात्र और युवाओं की लड़ाई बन गई है।

एनएसयूआई इसे मजबूती से लड़ेगी। आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, टीपी कॉलेज अध्यक्ष विभाष कुमार विमल, सचिव संतन कुमार, कुंदन आजाद, नीतीश कुमार यादव, संजीत कुमार, अंशु पासवान, उमेश कुमार, मनीष कुमार, लाल बहादुर, सोनू कुमार, फूलचंद्र कुमार, रवि राज, अमलेश कुमार, रंजीत कुमार, राजा कुमार, निरंजन कुमार समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  जरूरत पड़ी तो Court भी जाएंगे, जरूरत पड़ी तो Court भी जाएंगे, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचे खान सर और गुरु रहमान

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Double Engine Double Engine Double Engine Double Engine

Double Engine

Sariya Illegal Stone Mining: बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई...

Sariya Illegal Stone Mining: सरिया पुलिस स्टेशन इलाके के बाल्हेडीह जंगल में चल रही अवैध पत्थर की माइनिंग के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में,...

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...