कतीरा ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

आरा : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप ओवर ब्रिज पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मौला बाग वार्ड नंबर-11 निवासी स्व. राधा कृष्ण प्रसाद का 31 वर्ष से पुत्र मंटू कुमार है। वह हलुवाई था एवं इधर-उधर जाकर मिठाई बनाने का काम करता था।

बुधवार की सुबह वह बाइक द्वारा काम करने के लिए जीरो माइल की ओर जा रहा था – मृतक के मामा

इधर, मृतक के मामा राज कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाइक द्वारा काम करने के लिए जीरो माइल की ओर जा रहा था। उसी दौरान बाजार समिति के समीप ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े : गोलीबारी की घटना में घायल गोरेलाल की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने जमकर मचाया बवाल…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...