Advertisment

बिशप वेस्टकॉट के 12वी के छात्र का मिला स्कूल यूनिफॉर्म में शव

रांची: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र की सिल्वे पंचायत के डोल बगीचा के समीप रहनेवाले प्रफुल्ल कुमार सांडिल का पुत्र कृष कुमार सांडिल (18) का शव टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के ही आरा सड़क टोली के पास मिला। सिर, चेहरा सहित शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट के निशान थे।

वह स्कूल यूनिफॉर्म में था और स्कूल बैग लिए हुए था। लेकिन सोमवार को वह अपने स्कूल भी नहीं पचुंचा था। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि प्रफुल्ल किसी ट्रेन में टाटीसिल्वे स्टेशन जाने के लिए चढ़ा होगा,ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होगा और असंतुलित होकर नीचे गिर गया।

फिर वह रेलवे ट्रैक होते हुए पैदल टाटीसिल्वे अपने घर जा रहा होगा और किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

घटना दोपहर के 12 से 12:30 के आसपास की है,मामले की सुचना पुलिस को दोपहर 12.45 बजे मिली।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हादसा ही लग रहा है।

स्कूल सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक चलता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर वह घर से स्कूल के लिए निकाला तो आखिर इतनी देर कहां रहा और किसके साथ था।

इस बीच किस-किस दोस्त के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। यह जांच का विषय है। पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

पुलिस ने कृष के पिता को हादसे की सूचना दे दी थी। कृष की एक बहन प्रिया सांडिल है, जो कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रही है। पिता प्रफुल्ल सांडिल गोला में कैनरा बैंक में मैनेजर के पद पर हैं। हादसे के वक्त वह गोला में ही अपनी ड्यूटी पर थे। मां सरिता देवी हाउस वाइफ हैं।

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...