Commercial Advertisment

BJP criticised Laloo’s statement : लालू यादव के बयान पर भाजपा का तंज – ‘कौवा कीर्तन कर रहा है’

Updated : 17-10-2025

पटना: BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो Laloo यादव की पीएम मोदी पर नैतिकता, मर्यादा और सामाजिक न्याय को लेकर की गई सोशल मीडिया पर टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया की है। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने पलटवार करते हुए तीखी राय जाहिर की। कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव नैतिकता, मर्यादा और सामाजिक न्याय की बात करते हैं तो लगता है कि कौवा कीर्तन कर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जिस आदमी ने अपने शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया, राजनीति में जाति-पाति को प्रश्रय देकर और अगड़ी-पिछड़ी की बात कर समाज में नफरत का बीज बोया वह आदमी पीएम मोदी को नसीहत देता है तो ऐसा लगना स्वाभाविक है। लालू यादव हमेशा अपने परिवार की ही सोचते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव बताएं कि उन्होंने भूरा बाल साफ करने की बात कहकर कौन से सामाजिक समन्वय की बात की थी।

इसके बाद भाजपा प्रवक्ता उन्हें चारा चोर की संज्ञा देते हुए तंज कसा कि अब प्रवचन देने का काम शुरू कर दिया। लालू अपने मुंह से गांधी, फुले, कलाम, अंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी का नाम लेकर उनका अपमान ना करें। भ्रष्टाचार और परिवार के गिरफ्त में बैठे लालू ने बिहार की गरिमा को धूमिल किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लालू यादव की यह हालत देखकर उस कहानी की याद आती है जिसमें एक शेर बूढ़ा होकर लोगों को अपने पास बुलाने के लिए नदी किनारे सोने का कंगन लेकर बैठ गया था।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...