पीएम मोदी बोले- ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र के उत्सव का दिन, देश के लिए कुछ और कड़े फैसले लिए जाएंगे

डिजीटल डेस्क : पीएम मोदी शुक्रवार को लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अपने तूफानी चुनावी दौरे पर रहे। बंगाल के मालदा में चुनावी जनसभा में हुंकार भरने के बाद बिहार में अररिया और मुंगेर के दौरे पर पहुंचे। मोटे तौर पर पीएम मोदी के भाषण का फोकस ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के फैसले,  ईवीएम और बैलेट पेपर वाली वोटिंग के अंतर को समझाने के साथ ही देश को विकसित बनाने के संबंध में अपने भावी योजनाओं पर रहा। उन्होंने विकसित भारत के लिए देश में अभी और कड़े फैसले होने का संकेत दिया। कहा कि गांवों में बसने वालों और विकास से छूटे लोगों का जीवन स्तर मुख्य धारा से जोड़ने के लिए देश अभी कुछ और कड़े फैसले लेगा। बैलेट पेपर चुनाव प्रक्रिया में धांधली कर वोटरों के मिजाज को हाशिए पर पहुंचाने वालों सुप्रीम कोर्ट ने भी झटका दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि बैलेट पेपर का जमाना लौटकर नहीं आएगा। यह फैसला लोकतंत्र के लिए उत्सव का दिन है। इंडी गठबंधन वालों को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मोदी..मोदी के नारों से अभिभूत हुए पीएम मोदी, बोले – शायद मेरा अगला जन्म बंगाल में हो…

मोदी..मोदी.. के नारों की गूंज से पीएम मोदी को शुक्रवार को कई बार मालदा की जनसभा में अपने भाषण का क्रम रोकना पड़ा। यही नहीं, जनसभा में मौजूद भीड़ का उत्साह और लोगों का ऐसा रिसपांस पाकर वह भावविह्वल हो पड़े। पीएम मोदी का गला भी रूंधा। अपने को संयत करने के लिए पीएम मोदी ने गिलास में रखा पानी पिया और फिर अभिभूत होकर बोल उठे- ‘आप लोगों का यह उत्साह और प्रेम सिर-माथे पर रखूंगा। आप मुझे इस कदर चाहते हैं और मान देते हैं कि लगता है मानों मेरा पिछला जन्म बंगाल में ही हुआ था या फिर अगली बार मैं बंगाल में किसी मां के गर्भ से जन्म लूंगा। लोगों का इतना प्यार शायद ही किसी के भाग्य में दिखे। लोगों का यह भाव अभिभूत करने वाला है, इसे शब्दों में नहीं बयान किया जा सकता।‘

पीएम मोदी ने मालदा की जनसभा से ही देश में लोकसभा के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की।
पीएम मोदी मालदा की सभा में

पीएम मोदी के लिए मालदा में खूब गूंजा – मोदी..मोदी

पीएम मोदी के मुंह से यह बोल सुनकर मालदा की जनसभा में मंच के सामने जुटा जनमानस मानों पहले भी ज्यादा उद्वेलित हो उठा। मोदी..मोदी के नारों का शोर और भी ज्यादा तेज आवाज में गूंजना शुरू हुआ। चिलचिलाती धूप में भाषण सुनने में मगन भीड़ को सीधे संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा – ‘यह मैदान छोटा है। हमारी जनसभा छोटी है। इतनी कड़ी धूप में आप सभी खड़े हैं और इतना कष्ट सह रहे हैं, उसके लिए मैं तहेदिल से क्षमा चाहता हूं। लेकिन वादा करता हूं कि आपका यह कष्ट बेकार नहीं जाने दूंगा। आपकी ओर से लुटाया जा रहा यह प्यार और दुलार मैं भी आपको लौटाउंगा। लेकिन कृपया आप इस समय जरा धैर्य से मेरी बातों को सुनें।‘

पीएम मोदी की अपील – लोकतंत्र को मजबूत करने को बढ़चढ़कर करें मतदान

इसके बाद पीएम मोदी ने मालदा की जनसभा से ही देश में लोकसभा के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की। इसके बाद फिर उत्तर और दक्षिण मालदा लोकसभा क्षेत्र से पहुंची भीड़ से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी बोले – ‘मैं यहां हेलीकाप्ट से उतरने से पहले देख रहा था कि यहां जितने लोग आए हैं, वे मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। आप अवश्य मतदान करें ताकि अपने देश का लोकतंत्र मजबूत हो। बंगाल की सुधी जनता लोकतंत्र में अटूट विश्वास और आस्था रखने वाली है लेकिन राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार केवल दुर्नीति में जुटी है। भ्रष्टाचार कर रही है। शिक्षा, राशन, शारदा, नारद और रोज वैली- सभी जगहों पर भ्रष्टाचार किया गया। बंगाल रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमि है। वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने इसी बंगाल की माटी के महात्म को चोटिल किया है, उसे घाव दिया है। बंगाल की माटी का यह मुझसे देखा नहीं जा रहा है। बंगाल के विकास के भाजपा निरंतर प्रयासरत है। तृणमूल कांग्रेस सरकार की दुर्नीति के चलते ही राज्य के 26 हजार युवक-युवतियों की नौकरी चली गई।‘

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...