गयाजी में 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, चीखने की आवाज पर परिजन पहुंचे तो भाग निकले दरिंदे…

गयाजी: बिहार के गयाजी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक 6 वर्षीया मासूम के साथ दरिंदगी की घटना घटी है। बच्ची के चिल्लाने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दरिंदे मौके से भाग निकले। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना गयाजी के लुटुआ थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि घटना के दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। जानकारी मिल रही है कि घर के पास खेल रही 6 वर्षीया बच्ची को दोनों नाबालिग बहला फुसला कर अपने साथ एक सुनसान जगह ले गये और वहां उन्होंने उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने की आवाज सुन आसपास खेल रहे बच्चों ने पूरे मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तब आरोपी फरार हो गये जबकि बच्ची लहूलुहान हालत में वहीं पड़ी थी। बच्ची के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जहां से गंभीर हालत देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप को है जान का खतरा, कहा 4-5 लोग रच रहे हैं मेरे खिलाफ साजिश

घटना के बाद गांव के लोगों में एक तरफ जहां सनसनी फ़ैल गई वहीं दूसरी तरफ गांव के लोगों में आक्रोश भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी समेत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है जबकि दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि एक 6 वर्षीया बच्ची के साथ दरिंदगी की बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चुनाव से पहले खगड़िया को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री ने 50 हजार मीट्रिक टन की क्षमता का साइलो गोदाम का किया उद्घाटन

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...