Commercial Advertisment

रांची में दरोगा की हत्या: एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

रांची: रांची के स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कश्यप की हत्या हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 2 अगस्त की देर रात दरोगा अनुपम कश्यप को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 3 अगस्त को उनका खून से लथपथ शव रिंग रोड स्थित एक होटल के पास बरामद किया गया था।

हत्या की तफ्तीश में पुलिस ने अनुपम कश्यप के दोस्तों समेत 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने रिंग रोड स्थित इंडियन होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और हत्या के दृश्य को भी रीक्रिएट किया, लेकिन हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार और हत्या की वजह का कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधिकारियों को इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन एक महीने बीतने के बाद भी पुलिस की जांच में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। स्थानीय नागरिक के बीच बढ़ती चिंता के बावजूद, इस जघन्य अपराध का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस अब भी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

JTET 2026 Giridih Exam: गिरिडीह में JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,...

JTET 2026 Giridih Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए...

Beltron Employees Protest: भभुआ में बेल्ट्रॉन कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्य...

Beltron Employees Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को...

Bihar Dairy and Fisheries Development: बिहार के दूध, सब्जी और मछली...

Bihar Dairy and Fisheries Development, पटना: बिहार के किसानों, पशुपालकों और मत्स्यपालकों की आमदनी बढ़ाने तथा उनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के...