बीजेपी ने हेमंत सोरेन को चुनाव से पूर्व गिरफ्तार करवा दिया ताकि चुनाव प्रचार न कर सके-JMM

रांचीः लोकसभा चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जेएमएम और बीजेपी एक दूसरे पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। इसी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बीजेपी पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है।

ये भी पढ़ें-क्या-CAA के तहत बांग्लादेशी घुस’पैठियों पर केन्द्र सरकार ए’क्शन ले सकती है?-HC 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार को हथियार बना कर भाजपा अब राजनीतिक कंगारू के रूप में सामने आई है। प्रधानमंत्री ने ईडी, सीबीआई, आईटी और भ्रष्टाचारियों को अपना परिवार बना लिया है।

हेमन्त सोरेन को भी चुनाव से पूर्व गिरफ्तार करवा दिया

सुप्रीम कोर्ट ने उनके इरादों को भाप लिया, पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की चोरी पकड़ी और अब छत्तीसगढ़ पर भी खुलासा हो गया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन को भी चुनाव से पूर्व गिरफ्तार करवा दिया गया ताकि वो चुनाव प्रचार न कर पाए। भाजपा के चोरी को लोगों तक नहीं ले जा पाए।

एक सिविल नेचर के जमीन के मामले में तथाकथित कहानी बना कर जेल भेज दिया, उसका भी आज नहीं तो कल खुलासा हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि ईडी और कितने ऐसे केस करने वाली है। आईटी की ओर से कितने नोटिस और छापे मारे जाएंगे।

धीरज साहू के यहां जब्त 350 करोड़ का हिसाब दे मोदी

आगे उन्होंने कहा कि धीरज साहू के यहां छापा पड़ा ये कहा गया कि 350 करोड़ मिला, वो पैसा कहां गया इसका हिसाब नहीं दिया गया। मोदी जी भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पर्याय बन गए हैं। झारखण्ड में भी हमारी छवि को हरण किया गया है।

ये भी पढ़ें-ACB ने घू’स लेते अमीन को किया गिर’फ्तार……

हमारे नेता को बदनाम करने का साजिश रचा गया और जब हमारे लोगो ने उसे पकड़ लिया तो उन्हें जेल भेज दिया, लेकिन हेमंत सोरेन के आवाज को नहीं दबा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री के दस साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे बड़े भ्रष्टाचार का जवाब जनता के बीच रखना चाहिए।

Video thumbnail
सीएम हेमंत सोरेन बजट सत्र का समापन भाषण देखिए News ⁨@22SCOPE @22scopestate | Jharkhand News |
01:38:51
Video thumbnail
टाइगर अनिल महतो के बाद अब आजसू नेता को उतारा मौ_त के घाट | M_urder in Ranchi | Crime News |
04:06
Video thumbnail
झारखंड बजट के आखिरी दिन अनिल टाईगर हत्या मामला पर बवाल, देखिये LIVE | News 22Scope | @22SCOPE |
01:38:40
Video thumbnail
पंडरा म_र्डर के बाद लोगों में किस कदर था आक्रोश, देखिए रात 12 बजे ग्राउन्ड ज़ीरो पर कैसा था माहौल
05:53
Video thumbnail
अनिल टाइगर की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे मंत्री, विधायक और अन्य नेताओं ने क्या कहा? LIVE
01:47:10
Video thumbnail
अनिल टाइगर म'र्ड'र,अमन साहू एनकाउंटर पर अंबा प्रसाद का बड़ा बयान
07:50
Video thumbnail
टाइगर अनिल ह'त्याकांड मामला में आखिरी दिन पक्ष-विपक्ष में घमासान के आसार देखिए - LIVE News 22Scope
01:26:25
Video thumbnail
अनिल टाइगर के हत्या के बाद बवाल, देखिए 22Scope पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट LIVE | Ranchi Protest
02:48:40
Video thumbnail
अनिल टाइगर की अंतिम विदाई, लोगों का दिखा हुजूम | Anil Tiger Last Rites | Kanke | Ranchi LIVE
07:25:41
Video thumbnail
पंडरा पहुंचे सिटी एस पी और SSP, 5 थानों की पुलिस ने देर रात घेरा इलाका | Crime News @22SCOPE
03:06