BJP के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने MLC चुनाव के लिए भरा नामांकन, CM सम्राट चौधरी सहित NDA के तमाम सहयोगी रहे मौजूद

पटना : बिहार भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) ने आज बिहार विधान परिषद उपचुनाव-2026 के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, हम प्रमुख संतोष कुमार सुमन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता और विधायकगण उपस्थित रहे।

नामांकन भरने से पहले अरविंद शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

नामांकन भरने से पहले भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) ने प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के सभी सहयोगी पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Vidhan Sabha Nom 1 22Scope News

अरविंद शर्मा ने BJP के पूर्वजों को याद करते हुए कहा- उनके कठोर परिश्रम से आज BJP विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है

अरविंद शर्मा ने भाजपा के पूर्वजों को याद करते हुए कहा कि उनके कठोर परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। उन्होंने इस मौके पर भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया कि उन सभी का सहयोग उन्हें अब तक मिलता आ रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि इस पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मुझे वह सब कुछ दिया जिसकी मुझे कल्पना नहीं थी। मैंने जीवन भर एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी का कार्य किया है।

Vidhan Sabha Nom 3 22Scope News

Vidhan Sabha Nom 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...