Commercial Advertisment

प्रखंड के विभिन्न पंचायत का भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने सघन दौरा किया

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न पंचायत का भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने सघन दौरा किया।

दौरे की शुरुआत पेलवाल चौक से प्रारंभ हुई, चौक पर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अपने दौरे की शुरूआत किया इस बीच स्थानीय लोगों ने आत्मीयता से प्रदीप प्रसाद का स्वागत व अभिनंदन किया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य मंजू नंदिनी के द्वारा रामायण देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया, इस बीच प्रदीप प्रसाद ने स्थानीय लोगों के बीच पौधा का वितरण किया।

वही उनकी समस्याओं से रूबरू हुई इसके बाद छड़वा डैम के समीप पेट्रोल पंप पहुंचे जहां पर स्थानीय लोग ने माला पहन कर अपने प्रदीप प्रसाद का स्वागत व अभिनंदन किया।

इस बीच हर समुदाय के लोगों ने उनके हरियाली महोत्सव के इस मुहिम की प्रशंसा की कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का जो मुहीम चलाया है यह देश के लिए काफी प्रभावशाली होगा जिसके बाद भव्य काली मंदिर पहुंचे जहां पर मुख्य पुजारी के द्वारा पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराया गया।

श्री प्रसाद ने क्षेत्र वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ ईश्वर से क्षेत्र के वैभव की मंगल कामना की इसके पश्चात कंचनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा के द्वारा तलवार भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इसके बाद उनका दौरा जलमा चौक की ओर बढ़ा जहां पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने जयकारों के साथ प्रदीप प्रसाद का अभिनंदन एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया सभी के बीच  प्रसाद ने पौधा का वितरण किया एवं स्थानीय समस्याओं से रूबरू हुए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से प्रसाद को अवगत करवाया।

बहिमर चौक पर स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से गीता भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया,कटकमसांडी मुख्यालय ब्लॉक मोड पर स्वागत है वह अभिनंदन के बीच हरियाली महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम के इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया इसके बाद प्रदीप प्रसाद शहीद दीपक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर सिविल कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक...

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...