Advertisment

भाजपा विधायक अमित मंडल ने की सुरक्षा की मांग, कहा- अपराधियों ने नुकीले हथियार से किया हमला

भागलपुर : गोड्डा के बीजेपी विधायक अमित मंडल के ऊपर अपराधियों ने हमला किया. विधायक तिलकामांझी स्थित अपने आवास के बाहर टहल रहे थे, इसी बीच दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया. अपराधियों ने विधायक के हाथ और पेट के पास नुकीले हथियार से वार कर घायल किया. जिसके बाद विधायक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया.

विधायक का कहना है कि इससे पहले उन्हें गोड्डा में भी धमकी मिला है. इससे पहले बालू माफियाओं के द्वारा उनके गाड़ी पर हमला किया जा चुका है. जिसको लेकर गोड्डा में मामला भी दर्ज कराया गया है. वहीं विधायक हमले के पीछे बालू माफिया और राजनीतिक कारण की ओर इशारा कर रहे हैं.

विधायक ने भागलपुर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं राज्य अलग होने के कारण उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड उनके साथ था, जो घटना के समय सोया हुआ था. तभी अचानक यह घटना घट गई. वहीं घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट : रजनीकांत उपाध्याय

नमाज मामले में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर को विदेश से मिली धमकी

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...