अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ खेल रही भाजपा

Patna- जदयू कोटे से मंत्री मदन सहनी ने अति पिछड़ों का आरक्षण के सवाल पर भाजपा को घेरते हुए भाजपा को आत्ममंथन करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लड़ाई थी, तो उसे अपनी लड़ाई मुख्यमंत्री से लड़नी चाहिए थी, लेकिन उसने तो समाज के सबसे कमजोर तबके के आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर दिया. अतिपिछड़ी जातियों को यह आरक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन थी, आज उसे भाजपा के द्वारा एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है, भाजपा में यदि अति पिछड़ों और पिछड़ों के प्रति हमदर्दी है तो वह पूरे देश में पिछड़ी जातीय की जनगणना क्यों नहीं करवाती, जातीय जनगणना से वह पीछे भाग क्यों रही है.

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर पिछड़ों

और अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है.

इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आज पार्टी के द्वारा

सभी जिला में जिला मुख्यालय पर ‘पोल खोल’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

किसी भी कीमत पर अति पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा

अश्विनी चौबे के द्वारा मुख्यमंत्री पर दिये गये बयान पर मदन सहनी ने कहा कि

उनका काम ही विवादित बयान देना रहा है.

वह मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री भी थें,

लेकिन कोई काम नहीं किया गया. आज वह केन्द्र में मंत्री हैं

लेकिन वहां भी कोई काम नहीं कर रहें.

यदि एक भी काम उनके द्वारा किया गया हो तो वह बता दें.

अतिपिछड़ों का आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जायेगी सरकार

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...