पटना: BJP प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नितिश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। एनडीए के क्रियाशील कार्यों तथा आगामी योजनाओं की भी विस्तृत बातचीत की। चुनाव नजदीक देख यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई, साथ ही जनकल्याण को देखते हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के मिलने वाले बेहतर लाभ के दिशा मे बातें हुई। वही राज्य में एनडीए की आगामी संयुक्त बैठक, सभा और कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई। डाॅ जायसवाल ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशी लगभग तिगुनी करने पर आभार जताया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण का कुख्यात राहुल मुखिया की अवैध संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने कोर्ट में…
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट