Advertisment

हड़बड़ी में CM ने बढ़ा दी पेंशन की राशि, भाकपा माले ने कहा ‘1500 रूपये…’

पटना: बिहार के CM नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये एक बड़ी घोषणा की। CM नीतीश ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि राज्य में महिला, वृद्ध और दिव्यांग समेत अन्य सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अब 400 रूपये से बढ़ा कर 1100 रूपये कर दी गई। इसके साथ ही CM ने घोषणा की कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हर महीने के 10 तारीख तक लाभुकों के खाते में भेज दिया जायेगा। CM नीतीश की घोषणा के बाद विपक्ष राज्य सरकार पर हमला करने में जुट गया है।

यह भी पढ़ें – टेंशन में नीतीश सरकार ने बढाई पेंशन की राशि – तेजस्वी

एक तरफ तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए अपनी योजनाओं का नकल करने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ भाकपा माले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिला सशक्तिकरण को लकर हमला किया। भाकपा माले के एमएलसी शशि यादव और पार्टी की महासचिव मीणा कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान भाकपा माले की महासचिव मीना कुमारी ने कहा कि CM नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण के नाम पर जीरो हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आये थे और नीतीश कुमार ने महिलाओं को धोखे में रख कर रैली में भेज दिया।

उनका पोल महिलाओं ने खोल कर रख दिया है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर की घटना को लकर उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में हमलोग आंदोलन करने वाले हैं। बिहार में जब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा तो उस समय हमलोग इस मुद्दे को जोरशोर से रखेंगे। अभी CM नीतीश कुमार ने हड़बड़ी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ा कर 1100 रूपये किया है लेकिन हमारी मांग है कि इस राशि को बढ़ा कर 1500 रूपये करें नहीं तो हमलोगों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गयाजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ लूटपाट गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...