गुमशुदगी से हत्या तक, चोरी के शक में बेरहमी से पीटा, फिर गंगा में फेंका शव

कटिहार : कटिहार में 10 दिन से लापता सतीश की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि सतीश की हत्या उसी दुकान में हुई जहां वह काम करता था। आरोप है कि किराना कारोबारी बबलू साह, उसका बेटा मयंक और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर सतीश की जान ले ली। दरअसल, बबलू साह की दुकान में चोरी के शक को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से में सतीश को बेरहमी से पीट दिया गया। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Goal 7 22Scope News

आरोपियों ने पहले शव को घर में छिपाया, फिर बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया

आबको बता दें कि इसके बाद आरोपियों ने पहले शव को घर में छिपाया और फिर बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया। कुर्सेला थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार का रहने वाला सतीश अचानक लापता हुआ तो परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। लगातार जांच के दौरान पुलिस ने बबलू साह के बेटे को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस शव की तलाश और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : कैनाल बड़े नहर के समीप मचा हड़कंप, झाड़ी से मिला अज्ञात युवक का शव

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...