कैनाल बड़े नहर के समीप मचा हड़कंप, झाड़ी से मिला अज्ञात युवक का शव

बेतिया : खबर बेतिया से है जहा बैरिया थाना क्षेत्र के बेतिया-पखनाहा रोड स्थित कैनाल बड़े नहर के समीप शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। शव एक मकान के पीछे झाड़ियों में छिपा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

DIARCH Group 22Scope News

मृतक की आंख पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, खून भी बहा हुआ था – ग्रामीण

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की आंख पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और आंख से खून भी बहा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि चाकू या किसी नुकीले हथियार से उसकी आंख पर वार किया गया है। शव की स्थिति से यह भी प्रतीत होता है कि मृतक के साथ छीना-झपटी या हाथापाई हुई थी। उसका शर्ट उल्टा था, जूते पैर से बाहर थे और एक जूता पास ही झाड़ियों में पड़ा मिला।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है – पुलिस

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी गई है। साथ ही लापता लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है। इधर, घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े : स्टीयरिंग हुआ फेल घर में जा घुसी ट्रक, चालक हुआ घायल…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...