Bokaro Crime : बोकारो में भूमि विवाद में भू-माफियाओं द्वारा मजदूरों के साथ मारपीट करने तथा हवा में गोलियां चलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के नेहरू कोऑपरेटिव स्थित प्लॉट नंबर 1111 का बताया जा रहा है।
ये भी पढे़ें- Giridih : आंख में मिर्ची पाउडर डालकर CCL कर्मी पर जानलेवा हमला, सर फटा, स्थिति नाजुक…
बताया जा रहा है कि उक्त जमीन पर कर्नल अजय कुमार का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी भू-माफियाओं ने आकर मजदूरों से काम रोकने की बात कहते हुए मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे। जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो हवा में गोलियां भी चलाई गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हालांकि गोली चलने के मामले पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मजदूरों के साथ मारपीट की घटना घटी है। गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
ये भी पढे़ें- Dhanbad जेल में अचानक आ धमकी पुलिस, मोबाईल सहित नशे का सामान जब्त…
मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तथा दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। मालूम हो कि कर्नल अजय कुमार लंबे समय से इस विवाद का सामना कर रहे थे। अंततः आज भू माफियाओं ने उनका काम भी रोक दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।



















