धनबाद में करंट के चपेट में आकर मजदूर की मौत, मजदूरों का हंगामा

धनबाद: धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा में पार्थ इस्पात नामक एक इस्पात फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर पवन मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने फैक्ट्री का काम बन्द कर दिया उसके बाद जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाने की पुलिस ने मजदूरों को समझा बूझाकर शांत करवाया। उसके बाद मजदूर के परिजनों को 11 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने पर समझौता होने के बाद हंगामा समाप्त हुआ।

मजदूरों ने की पीएफ और ESI की मां

इस घटना के बाद प्रबंधन से नाराज मजदूरों ने बताया कि कोई मजदूर 15 साल कोई 10 साल तो कोई 5 साल से लगातार फैक्ट्री में काम कर रहा है लेकिन आज तक किसी भी मजदूर को उसके न्यूनतम मजदूरी की राशि नहीं दी गई।

12 घंटे काम करने का महज ₹300 दिया जाता है। वहीं पीएफ और ESI का लाभ भी मजदूरों को नहीं मिलता है। बोनस के नाम पर महज ₹2000 साल में एक बार दिया जाता है।

घटना के बाद मौके से ठेकेदार फरार मिले जबकि मैनेजर ने बताया कि मजदूर यहां ठेका पर काम करते हैं, हालांकि उन्होंने भविष्य में मजदूरों को पीएफ और ESI का लाभ देने की बात कही।

जबकि मौके पर पहुंचे गोविंदपुर थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है अगर प्रबंधन के लापरवाही होगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img