Bokaro Crime : लोडेड देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी घटना को…

Bokaro Crime : बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार और आदित्य कुमार महतो बताया जा रहा है। गिरफ्तार के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : केटीएम और स्प्लेंडर में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर… 

Bokaro Crime : देशी कट्टा सहित जिंदा गोली बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा सहित जिंदा गोली भी बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक बोकारो मनोज स्वर्गीयारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बी०एस० सिटी थाना अंर्तगत दुंदीबाग भुइयां पट्टी में कुछ अपराधिक तत्व के लोग अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं।

ये भी पढ़ें-Ganja Smuggling : 2 करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर धराए, ओड़िशा से… 

सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा दुंदीबाग भुइयांपटी के एक झोपड़ी से दो युवक के पास से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद किया गया तथा दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों द्वारा बताया गया कि यह दोनों लूटपाट करने तथा क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से हथियार के साथ घूम रहे थे।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...