Bokaro: दो सप्ताह में आया 66 हजार रुपये का बिजली बिल, विभाग के खिलाफ उपभोक्ताओं का आक्रोश

Bokaro: बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज सिटी थाना क्षेत्र के एलएच इलाके के उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग ने सिर्फ दो सप्ताह में 66 हजार रुपये तक के बिजली बिल भेज दिए हैं। इस वजह से स्थानीय निवासियों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है।

Bokaro: स्मार्ट मीटर से बढ़ा उपभोक्ताओं का सिरदर्द

विद्युत अंचल चास और सिटी थाना क्षेत्र के एलएच के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग ने हाल में पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया है। कई घरों में मीटर तो लगाए गए, लेकिन जिन घरों में मीटर नहीं लगे हैं, वहां के उपभोक्ताओं को एक ही महीने में 65 से 66 हजार रुपये तक के बिल भेज दिए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह तकनीकी त्रुटि या विभागीय लापरवाही का परिणाम है, लेकिन इसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ रही है।

Bokaro: विभागीय रवैये से नाराज उपभोक्ता

निवासियों का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर विद्युत कार्यालय जाते हैं, तो उनकी बातें अनसुनी कर दी जाती हैं। कई उपभोक्ताओं को इस बात की भी चिंता है कि गलत बिल के बावजूद विभाग उन पर मुकदमा दर्ज कर सकता है। उनका कहना है कि गलती विभाग की है, लेकिन परेशानी उन्हें उठानी पड़ रही है।

Bokaro: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़ा बिल

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं। न केवल बिल की राशि बढ़ी है, बल्कि रीडिंग यूनिट और वास्तविक खपत में भी बड़ा अंतर पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...