Bokaro : भीम सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में, हत्या के बाद…

Bokaro : बोकारो स्टील सिटी पुलिस ने रविवार को भीम सिंह हत्याकांड के मास्टर माइंड अजय सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। आरोपी अजय सिंह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस अनुसंधान की गति में तेजी आएगी। साथ ही हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Rape : 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हाथ पैर बांधकर गैंगरेप, मामला दर्ज… 

दो साल पहले की गई थी हत्या

बताते चले कि वर्ष 2022 दिसंबर के अंत में चास शिव शक्ति कालानी निवासी युवक भीम सिंह उर्फ भीम यादव को सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर मार्केट के पास बुलाकर शराब का सेवन कराया गया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जिससे वो अधमरा हो गया था। फिर उसे एक कार से अगवा कर धनबाद टाटा हाईवे के जरिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ले जाया गया।

Bokaro : साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पुरुलिया में फेंक दिया गया था

कार में ही पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिर शव को पुरुलिया में फेंक कर सबूत व पहचान मिटाने के लिए आग के हवाले कर दिया था। इधर भीम के परिजनों के सूचना पर सिटी पुलिस अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर उसके तलाश में जुटी थी। इसी बीच 7 जनवरी 2023 को पुरुलिया पुलिस की सूचना पर अपहृत भीम के अधजले शव को बरामद कर बोकारो लाया गया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : विधवा पेंशन अविलंब भुगतान करे हेमंत सरकार-बाबूलाल मरांडी… 

तत्कालीन सिटी इंस्पेक्टर महेश प्रसाद ने अपहरण व हत्या का प्राथमिकी दर्ज करते हुए जयराम, विजय, लाला, राकेश को कुछ कुछ अंतराल पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परंतु कांड का मास्टरमाइंड पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। अब हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने व आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में पुलिस को मदद मिलेगी।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...