बिहार के दोनों उप- मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना पॉजिटिव

पटना : देश में जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत पांच मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मंत्रियों में सुनील कुमार, अशोक चौधरी और विजय चौधरी का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक होनी है. संक्रमण की रिपोर्ट सामने आने के बाद ये सभी एहतियातन आइसोलेट हो गए हैं. सबसे चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमित पाए गए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ बाढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

taar 22Scope News

इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए थे. मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी समेत कुल 18 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद ये सभी लोग आइसोलेट हो गए. मांझी परिवार के सदस्यों और पीए के अलावा उनके सुरक्षागार्ड्स तक कोरोना की चपेट में आ गए.

ashok 22Scope News

सीएम नीतीश कुमार के करीबी और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी के साथ ही उनके कई परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. ऐसे में सभी तत्काल आइसोलेट और क्वारंटीन हो गए हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष के बीच तकरार के बाद अब राजद का बवाल, इस्तीफा दें नीतीश कुमार

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...