BPSC अभ्यर्थियों का आज होगा महाजुटान, गर्दनीबाग में जुटेंगे छात्र

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद भी बिहार में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी बीपीएससी अभ्यर्थी एक बार फिर 30 जनवरी को पटना में एकत्रित होने वाले हैं। पेपर लीक, भ्रष्टाचार अनियमितता बंद हो, बीपीएससी 70 वीं पीटी की पुनः परीक्षा कराने की मांग को लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से काफी संख्या में अभ्यर्थी पटना पहुंचने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी सड़कों पर भी उतर सकते हैं।

वहीं गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने ज्यादा से ज्यादा छात्रों से पटना आने की अपील की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कल कुछ बड़ा होगा। अभ्यर्थी चाहते है कि बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द हो और इस निष्पक्ष होने के बाद पुनर्परीक्षा हो। धरना पर बैठे छात्रों की मुख्य मांग 70वीं पीटी परीक्षा को स्थगित करना है। वो अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए लगातार धरना पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में नहीं मिली छात्र संसद कार्यक्रम की अनुमति

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...