मोहर्रम जुलूस के दौरान आग से दिखा रहे थे करतब, 15 लोग झुलसे, 6 रिम्स रेफर

Hazaribagh: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरांव-पौता गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोहर्रम जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाने के दौरान आग अचानक बेकाबू हो गई। आग की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक प्रभावित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, जुलूस में जब प्रदर्शन के दौरान डीजल डाला गया, तभी आग अनियंत्रित हो गई और लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर घायलों को रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा संचालित संजीवनी सेवा कुटीर के कर्मियों ने अस्पताल में मोर्चा संभालते हुए घायलों की हर संभव सहायता की। सेवा कुटीर के हटने के बावजूद कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों की मदद की। प्रशासन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130...

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं...

जिला भू-अर्जन कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी...

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों...