Breaking: बीजेपी ने सीता सोरेन को दुमका से दिया टिकट, चतरा और धनबाद में इन्हें मिला टिकट

रांची. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी सूची जारी कर दी है। इसमें झारखंड की भी तीन सीट शामिल है। बीजेपी ने दुमका से सीता सोरेन को टिकट दिया है। वहीं पार्टी ने चतरा से कालीचरण सिंह और धनबाद से ढुल्लू महतो को लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। 11 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव की डेट की घोषणा होने से पहले ही अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया था। उस दौरान तीन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई थी। अब बीजेपी ने इन तीनों सीट पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!