Breaking : कैबिनेट की मीटिंग खत्म, राजभवन पहुंचे नीतीश, 19 देंगे इस्तीफा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज सीएम नीतीश कुमार ने आज सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलायी थी जो कि खत्म हो गई है। बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। बैठक खत्म करने के बाद सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी राजभवन पहुंच चुके हैं। राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेस किया। बिहार विधानसभा 19 नवंबर को भंग होगा। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के साथ ही औपचारिक तौर पर मौजूदा सरकार भंग हो गई।

19 नवंबर को बैठकों का दौर रहेगा

आपको बता दें कि 19 नवंबर को जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक होगी जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भी बैठक 19 नवंबर होगी। साथ ही 19 नवंबर को ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक होगी। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। पुरानी सरकार 19 नवंबर तक रहेगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने एनडीए की शानदार जीत पर बधाई दी है।

Nitish Rajbhwan 1 22Scope News

आज कैबिनेट की बैठक हुई, कैबिनेट ने 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा की है – विजय कुमार चौधरी

जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने इस संदर्भ में पत्रकारों से कहा कि आज कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा की है। यह बात अभी मुख्यमंत्री के माध्यम से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बता दी गई है। बिहार चुनाव में 14 नवंबर को आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत मिला था। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अगुवाई वाली महागठबंधन अपनी उम्मीद से बहुत बुरे नतीजों का सामना कर रही है।

Vijay Chaudhary 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नई सरकार की गठन की तैयारी तेज, नीतीश कुमार ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक…

स्नेहा राय और अमित झा की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...