Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखो से दी अंतिम विदाई

Breaking

Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां आज पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दामोदर नदी में विसर्जित की गईं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता की अस्थि कलश लेकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित पवित्र दामोदर नदी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने नम आंखों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : गुरुजी शिबू सोरेन से मेरा पुराना और गहरा रिश्ता रहा है-नेमरा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

Breaking : पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया गया

मुख्यमंत्री के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन, परिजन और नेमरा गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे। घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा पूरे पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया गया। मुख्यमंत्री ने विधिवत तरीके से अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान घाट पर माहौल अत्यंत भावुक था।

ये भी पढ़ें- Breaking : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने दिशोम गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आंखों में अपने पिता के बिछड़ने का गम साफ झलक रहा था। उन्होंने शांत मन से ‘गुरुजी’ को अंतिम विदाई दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और झारखंड की अस्मिता के लिए किया गया संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। घाट पर उपस्थित जनसमूह ने “गुरुजी अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

लाठी-गोली खाकर लड़ी झारखंड की लड़ाई, मजदूर नेता से कैबिनेट मंत्री बनने तक Ramdas Soren का 40 साल संघर्ष… 

Bokaro : घर बना अखाड़ा! देवरानी-जेठानी भिड़ी, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Breaking : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

Saraikela : मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे…

Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...