Advertisment

Breaking: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Desk. बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। इसमें एक जवान के शहीद होने की जानकारी मिल रही है।

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के एक जवान शहीद हो गये हैं। सुरक्षाबलों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान मोडरगाम गांव में गोलीबारी शुरू हो गई।

मुठभेड़ के बारे में कश्मीर जोन की पुलिस ने भी जानकारी दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पेस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”

बता दें कि, पिछले महीने की शुरुआत में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट के दो शीर्ष कमांडर पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक घर में फंस गए थे, जिसे उन्होंने ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया था।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...