Breaking : झारखंड के होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट में जल्द होगा प्रस्ताव पास !

Breaking

Ranchi : झारखंड के होमगार्ड जवानों के लिए हेमंत सरकार बहुत जल्द खुशखबरी दे सकती है। होमगार्ड के जवानों को अब समान कार्य के बदले समान वेतन देने का रास्ता अब साफ हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है पर सूत्रों की माने तो इससे जुड़ी फाइल गृह विभाग से लेकर मुख्य सचिव तक घूम रही है।

फाइल में कुछ त्रुटियां होने के कारण अभी तक पारित नहीं किया जा सका है। यहीं कारण था कि 7 अगस्त को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी। फाइल में कुछ त्रुटि होने की वजह से इसे लौटा दिया गया था। इसकी त्रुटियों को जल्द ठीक करके इसे पारित करने का रास्ता जल्द साफ होने की उम्मीद है।

Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी राज्य सरकार की याचिका

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही राज्य सरकार के द्वारा राज्य के होमगार्ड जवानों को दिया जाने वाला समान कार्य के बदले समान वेतन मामले को खारिज कर दिया था। इससे होमगार्ड जवानों में खुशी का माहौल है। अब यह माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार इसके लिए प्रस्ताव पारित करेगी। प्रस्ताव पारित होने से राज्य के करीब 19 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों को इसका लाभ मिलेगा।

 

रांची से नीरज आर्या की रिपोर्ट—

 

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...