Breaking : बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय दास प्रभु गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : Breaking – बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय दास प्रभु गिरफ्तार। बांग्लादेश में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन पर राजद्रोह का आरोप लगाते हुए बांग्लादेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है। चिन्मय प्रभु लगातार बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध करते आए हैं।

ढाका एयरपोर्ट पर हुई है चिन्मय दास की गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की पुलिस ने इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु पर विदेश यात्रा की पाबंदी लगा रखी है और उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज पांबदी वाली कार्रवाइयां अमल में ला रही है।

उसी क्रम में अब बांग्लादेश पुलिस ने संत चिन्मय दास को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश की पुलिस उन्हें विदेश की यात्रा नहीं करने देना चाहती थी।

इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु।
इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु।

गत दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में संत चिन्मय ने निकाली थी रैली

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर तख्तापलट के बाद से जारी दमन और प्रताड़ने के खिलाफ मुखर हिंदू नेता के रूप में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने अलग छवि बनाई है। वह अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए प्रणेता बने हैं।

बांग्लादेश की पुलिस ने गत दिनों हिंदुओं के समर्थन में निकाली गई रैली के बाद से पाबंदियां लगानी शुरू कर दी थी। अब उन्हें बांग्लादेश की पुलिस ने राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि