बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में चटगांव में सड़कों पर उतरे हिंदू, गूंजा जय श्रीराम

डिजीटल डेस्क : बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में चटगांव में सड़कों पर उतरे हिंदू, गूंजा जय श्रीराम। बांग्लादेश में इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास की ढाका एयरपोर्ट से सोमवार को हुई गिरफ्तारी की खबर पलक झपकते ही बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के बीच फैली।

पहले पुलिस की ओर से कहा कि ढाका पुलिस ने इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को पूछताछ के लिए रोका है लेकिन बाद में गिरफ्तारी सूचना पुष्ट होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय बांग्लादेश के सड़कों पर उतरा। चटगांव में नाराज भीड़ ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जय श्रीराम का जमकर उद्घोष किया।

इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु।
इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु।

चटगांव के चेरागी पह़ाड़ मोड़ पर सनातनियों का विक्षोभ प्रदर्शन

इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की अविलंब रिहाई की मांग करते हुए नाराज अल्पसंख्यक हिंदुओं ने सनातनियों का बैनर लगाकर विक्षोभ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जुटी नाराज लोगों की भीड़ ने सड़क पर ही बैठक पोस्टर लिखे, नारे वाले पोस्टर लिखकर सोशल मीडिया पर पूरा मामला प्रसारित किया।

इस्कॉन प्रवर्तन टीवी और अन्य सोशल मीडिया हैंडल से चटगांव में जारी सनातनियों के विक्षोभ प्रदर्शन को लाइव दिखाया जा रहा है। इससे पहले सनातनियों के बैनर तले विक्षोभ जुलूस निकाला गया।

चटगांव के चेरागी पहाड़ मोड़ पर सोमवार शाम विक्षोभ प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग।
चटगांव के चेरागी पहाड़ मोड़ पर सोमवार शाम विक्षोभ प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग।

जय श्रीराम और महादेव के नारे से गूंजने लगा चटगांव के चेरागी पहाड़ मोड़

चिन्मय प्रभु की अविलंब रिहाई की मांग पर प्रदर्शनकारियों का एक तबका चटगांव के चेरागी पहाड़ मोड़ पर धरने पर बैठ गया जबकि बहुत से लोगों ने पूरे प्रदर्शन का सोशल मीडिया हैंडलों पर लाइल प्रसारण शुरू कर दिया।

बांग्लादेशी पुलिस सनातनियों के प्रदर्शन के दौरान असहाय वाली स्थिति में दिखी और एक्शन लेने के मामले में बैकफुट पर ही दिखी। इस बीच विक्षोभ प्रदर्शन में शामिल कई महिलाएं चिन्मय प्रभु को अपना लाल बताते हुए उसे तुरंत सीखचों से बाहर निकालने की मांग पर बिलखने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने जमकर जय श्रीराम और महादेव के नारे लगाए।

चटगांव के चेरागी पहाड़ मोड़ पर सोमवार शाम विक्षोभ प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग।
चटगांव के चेरागी पहाड़ मोड़ पर सोमवार शाम विक्षोभ प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग।

इस्कॉन कोलकाता ने कहा – चिन्मय दास को अज्ञात स्थान पर ले गई है पुलिस की जासूसी शाखा

बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में रैली करने के चलते अपने खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामले में चिन्मय कृष्ण दास को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढाका एयरपोर्ट से उनकी गिरफ्तारी हुई है। इसकी पुष्टि इस्कॉन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने की है।

इस्कॉन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने पोस्ट में लिखा  कि – ‘चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ….अभी-अभी मुझे हैरान करने वाली खबर मिली है।

…हिंदू साधु और इस मुश्किल समय में बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। उन्हें ढाका पुलिस की जासूसी शाखा ने गिरफ्तार किया है।

…चिन्मय कृष्ण दास प्रभु सोमवार को चटगांव जाने के लिए ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे’।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img