रांचीः झारखंड कांग्रेस प्रभारी जीए मीर आज रांची पहुंचे। राजधानी दिल्ली में हुए कांग्रेस की अहम बैठक के बाद सीधे रांची पहुंचे हैं।
रांची आने के बाद जीए मीर सीधे होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार पहुंचे। वहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार चर्चा
होटवार जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार को लेकर भी वार्ता हुई।
इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसको लेकर भी चर्चा की गई। जीए मीर ने इस दौरान लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार को लेकर भी चर्चा की।