रांची : झारखंड हाईकोर्ट को चार नए जज मिले हैं. शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को 10 बजे शुरू हुआ. चारों नए जज गौतम कुमार चौधरी, संजय प्रसाद, नवनीत कुमार और अंबुज नाथ को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रविरंजन ने शपथ दिलाई. इससे पहले शपथ ग्रहण को लेकर हाईकोर्ट की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई थी. बताया जाता है कि शपथ ग्रहण के बाद निर्धारित किया जायेगा कि किस कोर्ट में कौन जज बैठेंगे.
रिपोर्ट : प्रोजेश


















