Breaking : एयरपोर्ट पहुंचे नड्डा, कहा- हम भारी मार्जिन से जीतेंगे

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। कल यानी 14 मई को बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर पटना आए थे। कल उनका पटना के दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जेपी नड्डा भी इसी कार्यक्रम में पटना आए हुए थे। आज सुबह 11.30 बजे बिहार के मोतिहारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने पूछा कि चार चरण के चुनाव में आपलोगों की क्या स्थिति है। इस पर नड्डा ने कहा कि बहुत अच्छा है हम भारी मार्जिन से जीत रहे हैं। एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा के साथ बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के मीडिया सह प्रभारी व एमएलसी डॉ. संजय मयूख मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Breaking : सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आएगा पटना, नड्डा होंगे शामिल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...