Advertisment

कल्पना सोरेन के खिलाफ गांडेय विधानसभा में सीता सोरेन की जनसभा, जानिए क्या-क्या कहा

गिरिडीह. कोडरमा लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आए दिन पार्टी के बड़े नेता प्रचार प्रसार के लिए आ रहे हैं। गाडेय विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी चुनावी मैदान में है। इसके कारण भाजपा को अधिक जोर लगानी पड़ रही है। हालांकि इन सबके बीच शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन की बड़ी गोतनी और दुमका की भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन गांडेय पहुंची और उन्होंने कई स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया।

गांडेय विधानसभा में सीता सोरेन की जनसभा

इस दौरान सीता सोरेन बेंगाबाद के डाकबंगला चाौराहा पर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में भाजपा नेता नुनूलाल मंराडी, सुनील पासवान, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने राज्य की चंपाई सोरेन सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को चंपाई सरकार सही तरीके से धरातल पर नहीं उतर पा रही है।

गांडेय विधानसभा में बोली सीता सोरेन

सीता सोरेन ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या ने राज्य की चंपाई सरकार की पोल खोल दी है। क्योंकि मोदी सरकार की नल जल योजना ने ग्रामीणों को इसी परेशानी से दूर करने के लिए शुरु किया गया था, लेकिन चंपाई सरकार के कार्यकाल में हर योजनाओं में लूट मचा हुआ है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके झामुमो छोड़ने का मुख्य कारण सिर्फ यही रहा कि राज्य में परिवारवाद की सरकार हावी है। सीता सोरेन ने इंडी गठबंधन समेत राज्य की चंपाई सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी ऐसे यशस्वी पीएम नहीं बन गए, बल्कि उनके 10 साल के कार्यकाल ने उन्हें जनता के मुंह से यशस्वी बनाया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में एक कीर्तिमान बनाया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...