Advertisement
Advertisement

Breaking : छात्र अमरदीप हत्याकांड का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार…

Breaking : धनबाद में 21 जून को हुए इंजीनियरिंग के छात्र अमरदीप भगत उर्फ राहुल हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया। अमरदीप भगत उर्फ राहुल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक सहित कई सामान भी जब्त किये गए हैं।

मृतक के मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया था

घटना के बारे में एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने प्रेस को दी जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को इंजीनियरिंग के छात्र अमरदीप भगत उर्फ राहुल की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या होने के बाद उसकी मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया था।

जिसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में सभी अपराधियों को पकड़ा गया है इनका कोई जाति दुश्मनी नहीं था लेकिन यह लोग लूट आदि की घटना को अंजाम देने के लिए उक्त स्थान पर एकत्रित हुए थे जहां राहुल को अकेले पाकर उनसे लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : रात के अंंधेरे में ताला तोड़कर समान ले उड़े चोर… 

जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के नाम आकाश राम,प्रेम डोम,सन्नी मंडल,मुकेश कुमार,बिट्टू कुमार हैं शामिल है। इन लोगों के पास से पुलिस ने दो आर्म्स, 4 जिंदा कारतूस मृतक का फोन,सोने की अंगुठी एवं पर्स और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।

 

 

Commercial Advertisment

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...

OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन के आधार...

 सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। अब केवल माता-पिता की वेतन और कृषि आय...

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...