पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
पटना में बालू कारोबारी सुभाष यादव के पटना स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी।
सुभाष यादव की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई।
बता दें कि सुभाष यादव 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं।
बता दें कि सुभाष यादव के घर से ईडी टीम ने दो करोड़ रुपए कैश बरामद की थी।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















