Breaking : सीएम हेमंत की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक खत्म, 9 से 12 दिसम्बर विशेष सत्र सहित इनपर बनी सहमति…

Breaking

Ranchi : आज सीएम बनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 से 12 दिसम्बर तक विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। इस मीटिंग में स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर चुना गया। इसके साथ ही सीएम ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर सहमति दी।

बैठक के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज आप सबने देखा। आप सब आज इस ऐतिहासिक दिन के गवाही बने। आज शपथ के बाद नई सरकार के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में सीएम ने कई बिंदुओं पर पदाधिकारीयो को निर्देश दिया।

  • मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभुकों को माह दिसम्बर, 2024 से रु० 2500/- प्रतिमाह का भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • राशि रु० 1,36,000 करोड़ (एक लाख छत्तीस हजार करोड़) जो केन्द्र सरकार/केन्द्रीय उपक्रम पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • राज्य की आय में बढ़ोत्तरी के लिए नये स्त्रोत, खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों में वृद्धि एवं न्यायिक मामलों में लम्बित वसूली में तीव्रता लाने हेतु वित्त विभाग में एक विशेष कोषांग का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC, JSSC तथा अन्य प्राधिकार, 01 जनवरी, 2025 के पूर्व परीक्षा कैलेण्डर प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • असम के चाय बागान में कार्यरत झारखण्ड मूल के जनजातीय समूह की दशा एवं उन्हें भविष्य में दिये जाने वाले सुविधा के अध्ययन के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का दल असम जाकर जमीनी स्तर पर अध्ययन कर सरकार को अपना प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्णय लिया गया।

Breaking : शहीद अग्निवीर जवान अर्जुन महतो के परिजन को मिला 10 लाख की सहायता राशि

आज सीएम ने असम में शहीद होने वाले अग्निवीर जवान अर्जुन महतो के परिजन को सहायता राशि 10 लाख और उनके बड़े भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र दिया गया। सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश थी अबिलम्ब सहायता राशि उपलब्ध कराया जाए। सरकार गठन होने के बाद पहला कदम यह उठाया गया।

मौके पर सीएम ने कहा कि केंद्र देश की रक्षा के लिए अग्निवीर योजना चला रही हैं। हमने पहले निर्णय लिया था कि यदि किसी भी अग्निवीर की मृत्यु होती है तो राज्य के पुलिस कर्मी को जैसी सहायत मिलता हैं वही सहयोग राज्य के अग्निवीरों को भी मिलेगा।

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...