6 धूर जमीन के लिए भाई ने की भाई की हत्या

सिवान : सिवान में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी। सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सूर्यपूरा गांव में शुक्रवार को पंचायत के दौरान तीन सगे भाइयों में विवाद बढ़ गया। जहां तीनों भाई आपस में भीड़ गए और लाठी डंडे से एक दूसरे के ऊपर वार करने लगे। 62 साल के भगवान शर्मा का घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं भगवान शर्मा की पत्नी ज्ञानती देवी ने पांच लोगों के खिलाफ नामजत शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें चार पुरुष और एक महिला पर मैरवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है – SDPO चंदन कुमार 

ज्ञानती देवी के अनुसार, सूर्यपुर गांव और दिल्ली में छह धूर जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले आठ महीने से तीनों भाइयों में विवाद चल रहा था। जहां शुक्रवार को घर के सामने पंचायत हो रही थी। इसी दौरान बातचीत में तीनों भाइयों में विवाद बढ़ गया जहां आक्रोशित हुए भाई ने भगवान शर्मा को ईट पत्थर और लाठी डंडों से हमला कर दिया जहां भगवान शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी ने जब शोर मचाया तो सारे आरोपी फरार हो गए जहां गांव वालों के सहयोग से भगवान शर्मा को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान के सदर अस्पताल भेज दिया है। अब देखना यह होगा कि सिवान पुलिस कब तक आरोपियों को पकड़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों ने दुकानदार युवक को गोली मारकर किया घायल…

यह भी देखें :

कुमार रवि की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...